लालवाला गांव के जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिस का पहरा
सहारनपुर, मई 13 -- देवबंद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए संघर्ष को चार दिन बीत जाने के बाद भी गांव में अघोषित कफ्यू की स्थिति बनी हुई है। बाहरी लोगों का जहां गांव में प्रवेश बंद हैं वहीं ग्रामीण भी बहुत कमी के साथ अपने आवश्यक कार्यो के लिए ही घर से निकल रहे हैं। गांव लालवाला में जमीनी विवाद को लेकर हुए संघर्ष को मंगलवार को चार दिन बीत गए। हालांकि गांव में अब सामान्य अब सामान्य स्थिति है। लेकिन प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। आलम यह है कि गांव में आज भी बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया हुआ है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। गांव के लोग भी आवश्यक कार्यो के लिए ही गांव से बाहर आ जा रहे हैं। ग्रामीण खेतों पर ज्यादा समय नहीं बीता रहे हैं। बहुत से ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.