धनबाद, मई 11 -- धनबाद। टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा आश्रम और संबलपुर स्थित ओल्ड एज होम की महिलाओं के बीच केक काटकर मदर्स-डे मनाया गया। आश्रम के लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के साथ सभी को विशेष प्रकार का भोजन परोसा गया। आश्रम के अध्यक्ष मो नौशाद गद्दी ने बताया कि लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम और ओल्ड एज होम में रविवार को मां तुल्य महिलाओं के बीच केक काटकर मदर्स-डे मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि श्रीवास्तव, श्यामल दास, विश्वनाथ सरकार, अमरजीत पासवान, सोनी सहित आश्रम के सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- असर्फी हॉस्पिटल में मातृत्व का सम्मान यह भी पढ़ें- आधुनिक समय में माताओं के सम्मान के लिए मदर्स डे का उत्सव : संगीता यह भी पढ़ें- बार्बी डांस एकेडमी मातृ दिवस का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...