मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनसुराज के नवगठित जिला संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने खबड़ा मंदिर के निकट पार्टी कार्यालय में की। इसमें लालबाबू को जिलाध्यक्ष, रंजना कुमारी को महिला जिलाध्यक्ष, बिपिन चौधरी को जिला महामंत्री, हरिनंदन पप्पू को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, राहुल राज को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गोपाल चौधरी को किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, राय राजीव सहाय को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संदीप कमल को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नीतेश्वर यादव को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजा शिल्पी को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, मकेश्वर चौधरी को अंबेडकर मंच अध्यक्ष, इम्तियाज वारसी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी ने फिरोज नदीम खान और वंदना प्रीतम को मुख्य प्रव...