बिजनौर, मार्च 11 -- रेहड़। वन विभाग ने सीमावर्ती गांव लालबाग के एक खेत से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। लकड़ियों का वजन लगभग दस कुंतल और अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज की क्षेत्रा वनाधिकारी अंकिता किशोर को सोमवार रात मिली सूचना के अनुसार गांव लालबाग के एक खेत में प्रतिबंधित लकड़ी पड़ी थी। इस पर वन रेंज अधिकारी अंकिता किशोर ने वन दरोगा रवि सागर, वन रक्षक स्वाति, सहायक मोहम्मद आरिफ, नैन सिंह और दिनेश कुमार के साथ खेत पर छापा मारा। इस दौरान परमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने खेत जोतकर वन विभाग की टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, टीम की गहन जांच के बाद खेत से खैर की लकड़ी के गट्ठे बरामद हुए। रेंज अधिकारी ने पुष्टि की है कि बरामद लकड़ी खैर प्रजाति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.