लालबाग और 1090 चौराहे पर कूलिंग प्वाइंट की शुरुआत
लखनऊ, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच आमजन को राहत देने के लिए नगर निगम ने अहम पहल की है। 1090 चौराहा और लालबाग नगर निगम मुख्यालय पर विशेष कूलिंग प्वाइंट स्थापित किए हैं। सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने इनका उद्घाटन किया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव समेत अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि इन कूलिंग प्वाइंट का उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों और कामकाजी लोगों को तेज धूप से राहत देना है। यहां बैठने के लिए कुर्सियां, सोफा, बेड, पंखे, कूलर और मटके का ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1-4 बजे मजदूर नहीं करेंगे काम, फिर भी मिलेगी दिहाड़ी; छांव-पानी का खास इंतजाम साथ ही गुड़ जैसी चीजें भी दी जा रही हैं, जिससे लोगों को तुरंत ऊर्जा मिल सके।अन्य प्रमुख स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.