लखनऊ, फरवरी 17 -- कांग्रेसियों के प्रदर्शन का खामियाजा आम जनता को जाम के रूप में उठाना पड़ा। प्रदर्शन की जानकारी के बावजूद लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। जिम्मेदारों के नदारद रहने से लालबत्ती, गोल्फ कोर्स चौराहा, सिविल अस्पताल और हजरतगंज के आसपास के मार्गों पर जाम में वाहन फंसे रहे। सिविल अस्पताल रोड पर एक एंबुलेंस भी फंसी रही। सदन सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। यह देखते हुए विधानभव और जनभवन के आसपास के इलाकों में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के कारण लालबत्ती चौराहा, गोल्फ कोर्स चौराहा, पीडल्यूडी मुख्यालय मार्गों का ट्रैफिक रोक-रोक कर निकाला गया। व्यस्त घंटों में किए गए बदलाव की वजह से ट्रैफिक लोड़ बढ़ गया। प्रदर्शन के बाद जब मार्ग ...