लालबंगला में रंजिश में युवक को सरेराह घेरकर पीटा, मुकदमा
कानपुर, जून 27 -- चकेरी। लालबंगला में रंजिश के चलते आरोपितों ने खाटू श्याम के जागरण से लौट रहे युवक को घेरकर सरेराह पीट दिया। इसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। लालबंगला के परदेवनपुर निवासी करन सिंह के अनुसार, 22 जून की उनका बेटा वीर सिंह इलाके में आयोजित खाटू श्याम के जागरण में शामिल होने गया था। जहां से वह तड़के चार बजे घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपित कल्लू, शिवा खटिक ,यश राजपूत और राजा मोटा ने वीर को घेर लिया। फिर रंजिश का हवाला देकर उसे बेरहमी से बेल्ट, लात और घूसों से पीटने लगे। इस पर वीर सिंह ने मदद के लिए शोर मचाया तो लोगों को आता देख आरोपित गाली गलौज कर धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.