बदायूं, मई 4 -- दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल का है, जहां रविवार रात करीब देर समय दो युवकों के गुट आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि सूट नदी के पास एक चाय की दुकान पर पहले से कुछ युवक बैठे थे। इसी दौरान दूसरा गुट वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला लालपुल, एक आरोपी हिरासत में देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट के बाद फायरिंग होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।घटना का वीडियो किसी ने बनाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.