रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- किच्छा। पुलिस ने लालपुर में 60 ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार सांय लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बंसत प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ लालपुर में गश्त कर रहे थे। इस बीच प्राइमरी स्कूल वाली गली के निकट एक मकान के गेट के पर एक व्यक्ति सफेद कट्टा लेकर खड़ा था। पुलिस को देखकर उसने घर के अंदर जाने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 60 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम स्वर्ण सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी प्राइमरी स्कूल वाली गली लालपुर बताया। आरोपी ने बताया कि वह शाम को अंधेरे में अपने घर के गेट के सामने में अक्सर कच्ची शराब बेचता है। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बंसत प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.