लालपुर में सड़क हादसे में 38 वर्षीय श्रमिक की मौत
रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर/किच्छा, हिटी। किच्छा रोड पर लालपुर के निकट हुए सड़क हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक अपने मूल निवास पीलीभीत से परिवार के लिए राशन और गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लालपुर स्थित किच्छा रोड पर यह हादसा हुआ। 38 वर्षीय डालचंद पुत्र मोहन लाल मूल रूप से पीलीभीत जिले के बिठौरा कला, थाना गजरौला क्षेत्र का निवासी था। वह रुद्रपुर में एक राइस मिल में पल्लेदारी का काम करता था और ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। बताया गया कि डालचंद रविवार को अपने गांव गया था और वहां से बच्चों के लिए खाने-पीने का सामान, राशन तथा गैस सिलेंडर लेकर वापस लौट रहा था। देर रात जैसे ही वह लालपुर स्थित टोल प्लाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.