रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई एक नवविवाहिता की लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस जब लालपुर पहुंची तो महिला ने पुलिस को देखते ही दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल की सुबह एक नवविवाहिता घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच पति को महिला का एक वीडियो और ऑडियो मिला, जिसमें वह रोते हुए खुद को बंधक बनाए जाने की बात कह रही थी। इसके आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की, जो लालपुर क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो पहले मोबाइल बंद मिला और सटीक लोकेशन मिलने...