बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-27 लालपुर में रामचंद्र शर्मा परिसर में दो दिवसीय संकीर्तन महायज्ञ प्रारंभ हुआ। पारायण महायज्ञ वैदिक मंत्र विधि से मंत्र उच्चारण के साथ शुरू किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना के बाद श्रीराम नाम धुन पर आधारित प्रारंभ कराया गया। मुख्य यजमान सत्यनारायण शर्मा एवं रामचंद्र शर्मा थे। उन्होंने बताया कि संकीर्तन दो दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर आसपास की पंचायतों में कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का भी व्यवस्था की गयी है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए आनंद शर्मा, डॉ. शंकर शर्मा, शिक्षक रंजीत शर्मा, बबलू शर्मा, कालीचरण शर्मा, रामआशीष साह, आनंद शर्मा, राजेश शर्मा, केदार शर्मा, दिलीप शर्मा, सूजा पंचायत के मुखिया प्र...