लालपुर में ट्रांसपोर्टर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
रुद्रपुर, मई 29 -- किच्छा, संवाददाता। लालपुर में एनएच- 74 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है।75 वर्षीय प्रीतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी आईडिया कॉलोनी लालपुर, ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के वह करीब तीन बजे वह लालपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ियों में तेल डलवाने गए थे। प्रीतपाल सिंह ने अपनी कार किनारे खड़ी कर दी। वह किसी कार्यवश एनएच -74 पर पैदल निकल गए। इस बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में प्रीतपाल सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को रुद्रपुर मोर्चरी भिजवाया। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.