खगडि़या, मई 24 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड स्थित करुआ मोड़ से प्रखंड कार्यालय एवं लालपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार को मिट्टी से भरी एक हाइवा वाहन फंस जाने से पूरे दिन आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम रहने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लालपुर निवासी मिक्की कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ चार पहिया वाहन से जा रहे थे, लेकिन सड़क जाम रहने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक स्थिति सामान्य नहीं होने पर उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को भी एक हाइवा द्वारा बीच सड़क पर मिट्टी गिरा दी गई थी, जिसके कारण प्रखंड कार्यालय जाने वाले लोगों सहित गैस लोडेड ट्रकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे दुकानों व कृषि यंत्रों से बाधित हो रहा आवाग...