कानपुर, सितम्बर 20 -- पुखरायां, संवाददाता। कानपुर-झांसी रेलवे पर ट्रेनों के संचालन को और सुगम बनाने के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू करने का काम तेजी से चल रहा है। लालपुर से चौरा स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल का कार्य पूरा हो चुका है। 21 सितंबर से लालपुर से मलासा, पुखरायां और चौरा स्टेशन तक यह व्यवस्था शुरू किए जाने की तैयारी है। इससे ट्रेनों के संचालन में तेजी आने के साथ ही एक ही रेलवे पर एक साथ कई ट्रेनों के संचालन की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि,अभी तक एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच एक समय में एक ही ट्रेन के संचालन की व्यवस्था थी। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग लागू होने के बाद एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच करीब चार ट्रेनों के संचालन का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लालप...