रांची, मई 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम लालपुर-कोकर मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने इस संबंध में निगम की टीम को निर्देश देते हुए सुगम यातायात बनाने के लिए सड़क पर अवैध व बेतरतीब ढंग से लगाए गए दुकानों और ठेला-खोमचा को हटाने को कहा। दरअसल, सोमवार को उन्होंने लालपुर-कोकर मार्ग स्थित वेंडर मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर नगर आयुक्त ने वेंडर्स से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और मार्केट में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हरमू नदी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.