रांची, मई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर की घनी बसी आबादी वाले इलाके लालपुर और इसके आसपास में मंगलवार को भी एक लाख लोगों को नल से जल नहीं मिला। इस इलाके में पिछले दो दिन से पाइपलाइन से जलापूर्ति बंद है। इस कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के बीच पानी के लिए नल पर निर्भर लोग बेहाल रहे। लोगों ने बाजार से बोतलबंद और जार से पानी की खरीदारी कर किसी तरह घरों में काम चलाया। जरूरत भर पानी नहीं रहने की वजह से घरों में दिनचर्या से लेकर रसोईघर तक का काम प्रभावित रहा। पानी की टंकियों, ड्रम के खाली रहने की वजह से संबंधित इलाके सर्कुलर रोड, लोहरा कोचा, थड़पखना, नगड़ा टोली, वर्दमान कंपाउंड, ईस्ट जेल रोड, पीएंडटी कॉलोनी व आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ गली-कूचों में लगे मिनी एचवाईडीटी पर दिखी। लोगों ने पड़ोसियों ...