अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- टांडा, संवाददाता। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को 92.96 मीटर दर्ज किया गया, जबकि नदी का खतरे का निशान 92.73 मीटर है। इस प्रकार सरयू नदी खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मानसून सत्र में यह पहला अवसर है जब नदी का जलस्तर इस स्तर तक पहुंचा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से टांडा तहसील के माझां क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। सरयू का पानी अब मांझा क्षेत्र की कई बस्तियों के बेहद करीब पहुंच चुका है। मुबारकपुर गांव में नदी का पानी सड़क के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। हालात को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हो गए हैं और अपने परिवारों के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने में जुट गए हैं। कई लोगों ने गाय, भैंस और अन्य मवेशियों को सुरक्षित स्थानों की ओर स्थान...