लालतप्पड़ सड़क हादसे में नौ लोग घायल
रिषिकेष, अक्टूबर 3 -- देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लालतप्पड़ में शनिवार को हिमालयन इंस्टीट्यूट की बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ब्रेक नहीं लगने से पीछे से आ रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। हादसे में बस सवार पांच छात्र चोटिल हो गए। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए है। इनमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उन्हें नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, हादसा होने के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम भी लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.