हरिद्वार, अप्रैल 23 -- लालढांग, संवाददाता। सरकार के लालढांग स्थित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र लालढांग में अभी तक किसानों ने एक दाना गेहूं नहीं तौला है। किसान पंजीकरण कराने भी नहीं पहुंच रहे हैं। रविवार तक पीली पढ़ाव और दूधला दयालवाला के दो किसानो ने ही पंजीकरण कराया है, जबकि सरकार द्वारा 2,585 रुपये कुंतल सरकारी रेट निर्धारित किया गया है। खरीद केंद्र प्रभारी आकाश पाल ने बताया कि गांव-गांव जाकर किसानों से पंजीकरण कराने और गेहूं खरीद केंद्र पर तौलने के लिए जागरूक भी किया, लेकिन किसान खरीद केंद्र की ओर रुख अभी तक नहीं दिखा। केंद्र को खुले आज 18 दिन हो गये अभी तक एक भी तौल नहीं की जा सकी। यह भी पढ़ें- किसान परेशान नहीं हो पा रही गेहूं की खरीद किसान बलवीर सिंह, गुरदेव सिंह, प्यार सिंह, तजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण गेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.