हरिद्वार, मार्च 15 -- लालढांग स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के पास रविवार को भालू पहुंचने से हड़कंप मच गया। स्टाफ ने एहतियातन परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वार तुरंत बंद कर दिए। बाद में वन विभाग ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम किसी दूसरी जगह पर पहुंचे भालू को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान भालू दौड़ता हुआ छात्रावास की दीवार के पास खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंच गया। भालू को देखकर छात्र शोर मचाते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। वन अनुभाग अधिकारी हनुमंत प्रसाद गैरोला ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सतर्कता बरतते हुए भालू को आबादी क्षेत्र से जंगल की ओर खदेड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.