देहरादून, मार्च 10 -- हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र में गुलदार और हाथियों के बाद अब जंगली भालू दहशत का विषय बन गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट से सटे गांव रसूलपुर के पास दिनदहाड़े भालू देखा गया है। आबादी के नजदीक की भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और भालू को दूर जंगल में खदेड़ा गया। लोग पहले से ही गुलदार और हाथियों की दहशत में रहते हैं और अब भालू ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले भी लालढांग के ही पीली पड़ाव गांव के पास भी भालू नजर आया था। लालढांग क्षेत्र चारों ओर से जंगल से घिरा होने के कारण गुलदार, हाथी और अन्य जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में आवाजाही लगी रहती है। राजाजी टाइगर की रवासन चौकी से कुछ दूरी पर ग्रामीण नवीन चमोली के घर के...