बैतूल, फरवरी 4 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुल्ताई थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवान की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही दोस्त ने लूट के लालच में की थी। सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरी साजिश की कड़ी तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। जानकारी के अनुसार, थाना मुल्ताई अंतर्गत ग्राम हरदौली और चैनपुर के बीच झिरी नाले में कुछ दिन पहले एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। जांच के बाद मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम (45 वर्ष) पिता जमेदार सरयाम, निवासी ग्राम हिररी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई। रंजीत सरयाम 8वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल, छिंदवाड़ा में पदस्थ थे और वर्तमान में ई-कंपनी उमरिया में तैनात थे। वे 6 जनवरी से ड्यूटी से गायब थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.