लालच देकर हड़प लिए दो ट्रक
प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। न्यू सोहबतियाबाग निवासी विनय द्विवेदी ने दो लोगों के खिलाफ लालच देकर उनके दो ट्रक हड़पने का मुकदमा जार्जटाउन थाने में दर्ज कराया है। उनकी तहरीर के मुताबिक उन्होंने दो ट्रक फाइनेंस पर खरीदे थे। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने ट्रकों को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आरोप है कि हरियाणा निवासी हरप्रीत सिंह और रोहतास ने संपर्क कर ट्रकों को चलाने व किस्त जमा करने का भरोसा दिया। दोनों गारंटी के तौर पर ब्लैंक चेक देकर पांच मई को वाहन लेकर चले गए। लेकिन बाद में न तो किस्त जमा की और न ही पैसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.