मेरठ, अप्रैल 1 -- अवैध किडनी प्रत्यारोपण के बड़े रैकेट के खुलासे के बाद मेरठ का सीधा कनेक्शन सामने आया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त जांच में पता चला है कि पिछले दो वर्षों से सक्रिय इस नेटवर्क में मेरठ के दलाल अहम भूमिका निभा रहे थे, जो मरीजों और डोनरों की व्यवस्था कर पूरे रैकेट को संचालित कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दरअसल, यह रैकेट दिल्ली, मेरठ और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में फैला हुआ था। मेरठ से जुड़े दलाल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर डोनर बनाते थे, जबकि जरूरतमंद मरीजों को अवैध ट्रांसप्लांट के लिए तैयार किया जाता था। इसके बाद उन्हें अन्य शहरों के निजी अस्पतालों में भर्ती कराकर बिना वैध अनुमति के किडनी प्रत्यारोपण कराया जाता था।- मेरठ पुलिस ने कानपुर पुलिस से किया संपर्कमामले का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.