शामली, दिसम्बर 22 -- कस्बे के बाईपास तिराहे पर साइबर अटैक और डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते खतरों से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने विशेष साइबर जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते डिजिटल अपराधों से सतर्क करना और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति जानकारी प्रदान करना था। साथ ही फ्री विधिक सहायता,ग्राउंड वैरिफिकेशन,साईबर कोर्सेज व दुर्घटना मे मृतक के आश्रितो को आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण एकत्र रहे। कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित लोगों को धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों, ठगों द्वारा अपनाई जाने वाली चालों और सुरक्षित तकनीकी व्यवहार के बारे में विस्तार से समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झूठे संदेशों, फर्जी कॉल, लालच भरे पुरस्कारों, बैंक खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.