खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें बुधवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15910 डाउन लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस करीब पौने दस घंटे देरी से पहुंची। वही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब डेढ़ घंटे लेट चली। जबकि 73464 जमालपुर-खगड़िया डेमू करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रूेस करीब सवा घंटे देरी से पहुंची। वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू पौने घंटे विलंब से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...