गंगापार, नवम्बर 20 -- स्थानीय कस्बा जाम के मकड़जाल में फंस गया है। हनुमान चौराहे पर प्रतिदिन जाम की भयंकर स्थिति बनी रहती है। राहगीर, वाहन, एम्बुलेंस को बड़ी मशक्कत के बाद ही निकल पाना होता है। यह स्थिति लगातार बनी हुई है। गुरुवार को भी कस्बा पूरी तरह जाम में फंसा रहा। वाहन रेंगते रहे, पैदल चलना भी दुश्वारियां भरा हो गया था, जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घंटों बाद जागी पुलिस ने डंडा पटकना शुरू किया। इसके बावजूद एक से डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन की उदासीनता के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रस्तावित वेंडिंग जोन में फुटपाथी दुकानदारों को स्थापित करने के बजाय लुका छुपी का खेल खेल रही है। लालगोपालगंज में जो जाम की वजह से कस्बे की दुर्दशा हो रही है, उसका पूरा जिम्मेदार नगर प्रशासन ही है। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.