गंगापार, दिसम्बर 19 -- क्षेत्र में ठंड और शीतलहर को देखते हुए निराश्रित एवं दुर्बल वर्ग के लोगों को राहत देने के उद्देश्य से दो अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं। इनमें एक रैन बसेरा तिराहा स्थित टैक्सी स्टैंड के पास तथा दूसरा इब्राहिमपुर में स्थापित किया गया है। इन रैन बसेरों का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में बेघर एवं जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है। हालांकि रैन बसेरों की पड़ताल के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के समय दोनों शेल्टर होम्स में ताले लटके पाए गए और केयरटेकर भी मौके से नदारद रहे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से न तो सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है और न ही प्राथमिक चिकित्सा की कोई सुविधा उपलब्ध है, जिससे जरूरतमंदों को तत्काल सहायता मिल सके। इतना ही नहीं इब्राहिमपुर रैन बसेरा के सामने बने नाले को ढंकने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.