देवघर, जून 24 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर-आसनसोल रेलखंड पर लालगढ़ फाटक के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जाता है मंगलवार को लालगढ़ फाटक के पास एक व्यक्ति रेल पटरी पार कर रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- सलगाझुड़ी में ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की हुई मौतपुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही मधुपुर थाना पुलिस और राजकीय रेल पुलिस घटनास्थल पहुंची। मधुपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मृतक के पास से पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष...