हाजीपुर, जनवरी 9 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी 21 पंचायतों में किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान के दूसरे दिन गुरुवार को अभियान के तहत लगभग 500 किसानों का पंजीकरण किया गया। लालगंज प्रखंड के बीडीओ, बीएओ ने पंचायतों में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया की प्रखंड क्षेत्र के सभी 21 पंचायतों के पंचायत भवन, ग्राम सभा के अंतर्गत अमीन, अंचल कर्मी, डाटा इंट्री ऑपरेटर और सभी सीएससी सेंटरों पर किसान का फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। शेष बचे सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को अनिवार्य रूप से करा ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.