हाजीपुर, जुलाई 16 -- टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से रेफरल अस्पताल,लालगंज में निक्षय मित्र पोषाहार योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख, बीडीओ, मुखिया, जीविका के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 50 टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई। मरीजों को चावल, दाल, आटा, अंडा, चना, राजमा, सोयाबीन, गुड़, ब्रेड सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री दी गई।

चिकित्सकों का योगदान रेफरल अस्पताल के चिकित्सक संजय कुमार ने बताया कि टीबी का सफल इलाज केवल दवाओं से ही नहीं,बल्कि इसके साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी आवश्यक है। पर्याप्त पोषण मिलने से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे तेजी से स्वस्थ होते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने निक्षय मित्र योजना की महत्ता बत...