हाजीपुर, मई 19 -- लालगंज,संवाद सूत्र। तालाब में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति द्वारा मंगलवार की शाम लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के दीघरा चौड़ के एक पोखर में सिर कटा लाश होने की जानकारी मिली। यह खबर आग की तरह फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार, एसडीपीओ गोपाल मंडल भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। लाश गहरे पानी में जंगलों से ढका होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था कि किसी पशु का शव है या आदमी का। कोई स्थानीय नाविक पोखर में जाने को तैयार नहीं हुआ। जिसके कारण रात हो गई। मंगलवार की रात ट्रैक्टर, जेसीबी बुलाकर लोहा के छड़ की सहायता से शव को निकाला गया। जिसका सिर काला कपड़ा में बंधा है और शव गल पच गया हैं। जिसके कारण स्पष्ट नहीं हो रहा कि शव मनुष्य का हैं या जानवर का। एसडीपीओ गोपाल मंडल ...