बलिया, अप्रैल 14 -- लालगंज। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार (उत्तराखंड) की ओर से आयोजित वर्ष 2025-2026 की 'भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिवनंदन गिरि पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर (मुरलीछपरा) की कक्षा सात की छात्रा ज्योति मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। ज्योति की इस उपलब्धि पर अयोध्या में संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक रामयश तिवारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पलता सहित सभी शिक्षकों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- जिला ही नहीं, राज्य स्तर पर भी कपिश श्रीवास्तव का सम्मान
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.