हाजीपुर, जनवरी 29 -- लालगंज,संवाद सूत्र। गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज थाने की पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित बजरंगबली चौक के समीप एक युवक को पिस्टल लहराते गिरफ्तार किया। उस पर मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अनुमंडल कार्यलय पर प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ गोपाल मंडल सदर-2 ने बताया कि बुधवार की रात लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में बजररंगबली चौक के पास एक व्यक्ति पिस्टल लहराते हुए कुछ लोगों को डरा धमकाने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार दलबल के साथ पहुंचकर उस युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पिस्टल और दो लोडेड जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवक नशे की हालत में था। गिरफ्तार युवक जलालपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.