लालगंज में युवक का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस
हाजीपुर, अगस्त 11 -- लालगंज। संवाद सूत्र मंगलवार को लालगंज हाजीपुर मुख्यमार्ग में पोझिया लाइन होटल के पास एक बन रहे नए मकान के बरामदा पर एक युवक का शव पाए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जुट गए। लाइन होटल के मालिक अवधेश सिंह ने लालगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। लालगंज मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल किया। शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। मृतक की पहचान नामीडीह गांव के राजेंद्र सिंह का बेटा पंचम कुमार के रुप मे हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पंचम नशा पान भी करता था। उसकी मौत भी नशा पान के कारण हुआ हैं। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता लग -दिलीप कुमार
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.