हाजीपुर, अप्रैल 15 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज प्रखंड और नगर क्षेत्र में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्व मनाई गई। इस मौके पर कई जगहों से जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग हाथ में तलवार और नीला झंडा लेकर जय भीम के नारे लगा रहे थे। दूसरी ओर मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि लालगंज के सभी बूथों पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद विनोद राम, रंजीत पासवान, काली पासवान, ऋतिक पासवान, पंकज साह, गणेश राम, रुदल कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी संविधान निर्माता बाबा साहेब की 135 वीं जयंती यह भी पढ़ें- भारतीय संविधान के शि...