हाजीपुर, मार्च 24 -- लालगंज। संवाद सूत्र एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) अंचल कमिटी लालगंज के तत्वाधान में गुर्मियां गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का 95 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला कमिटी सदस्य राजेंद्र शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गैर बराबरी समाज को उखाड़ फेंक कर बराबरी वाले समाज की स्थापना के लिए भगत सिंह के विचारों को देश के किसान, मजदूर व नौजवानों के बीच ले जाना होगा। उन्होंने पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने एवं समाजवादी व्यवस्था कायम करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। कहा कि सरदार भगत सिंह गुलामी की जंजीर को तोड़ने के लिए जिस तरह की कुर्बानी दी उस कुर्बानी को याद रखना सभी देश वासियों का फर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.