हाजीपुर, मई 23 -- गर्मी बढ़ते ही लालगंज में बिजली की स्थिति एक बार फिर चरमरा गई हैं। चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र सब जगह दिन से रात तक में एक दर्जन से अधिक बार बिजली कट रही हैं। जिसके कारण भीषण गर्मी में लोगो को काफी दिक्कत हो रही हैं। बिजली नहीं रहने के कारण गर्मी से परेशान लोगों को हाथ पंखा ही सहारा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कटती है तो कभी आधा घंटा तो कभी एक घंटा के बाद आ रहा हैं। बची खुची कसर लो वोल्टेज की समस्या पूरी कर दे रहा है। बिजली विभाग फॉल्ट के कारण,तो कभी तार बॉक्स में आग लगने के कारण बिजली कटने की बात कहता हैं। यह भी पढ़ें- लालगंज में बिजली की स्थिति चरमराई इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि 125 यूनिट बिजली बिल माफ होने के बाद से बिजली की खपत बढ़ गई हैं। पर ग्...