हाजीपुर, अप्रैल 22 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज प्रखंड क्षेत्र के सररिया पंचायत के वार्ड संख्या 08 में आग लगने से एसबेस्टस, झोपड़ीनुमा 09 घर जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरा घर जलकर राख में तब्दील हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आग लगने की जानकारी लालगंज सीओ, थाना को दी और बोरिंग, चापाकल चलाकर आग बुझाने में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया पंचायत वार्ड संख्या 08 खंजाहाचक गांव के नागेश्वर राम के घर में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगी। जो देखते ही देखते सुनील राम, बटेश्वर राम, मछु राम, सुरेन्द्र राम, राजा राम, सोगारथ राम आदि के घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा सामान, बाइक सहित लाखों की संपत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.