प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दिलीपपुर के शिवसत निवासी 65 वर्षीय लालजी त्रिपाठी रोडवेज बस से अपनी बेटी के घर लालगंज के सलेमभदारी जा रहे थे। लालगंज के सगम चौराहे पर उतरते ही बस चल दी, इससे वह गिर पड़े और बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां रात में उनकी मौत हो गई। मृतक के पौत्र रवि पांडेय ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.