हाजीपुर, मार्च 7 -- लालगंज,संवाद सूत्र। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह समारोह के अवसर पर प्राधिकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लालगंज प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर कुशदे महादलित मांझी टोले में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बताया कि दुनिया भर में मार्च के पहले सप्ताह में महिला दिवस सप्ताह समारोह की शुरुआत होती है और आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली चार से आठ मार्च तक महिलाओं के सशक्तिकरण,उनके सर्वांगीण विकास, संवैधानिक अधिकारों व समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और विभिन्न जन कल्याणकारी यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.