बहराइच, अप्रैल 28 -- लालगंज (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज में इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। अस्पताल परिसर में लगे तीन इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों से फ्लोराइड युक्त पानी निकल रहा है, जो पीने योग्य नहीं माना जा रहा। वहीं, अस्पताल में स्थापित आरओ वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है और अब केवल उसका ढांचा व पानी का टैंक ही नजर आ रहा है। मरीजों और तीमारदारों को पीने के लिए सुरक्षित पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन बाहर की दुकानों से पानी खरीदना पड़ रहा है। अस्पताल में सादा पानी फाइबर टैंक से सीधे जुड़ा है, जो सुबह-शाम सीमित समय के लिए आता है और मुख्यतः हाथ-पैर धोने में ही उपयोग हो रहा है।वार्डों यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में हीटवेब का खतरा, गला तर करने के नहीं है पर्याप्त इंतजाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.