हाजीपुर, नवम्बर 26 -- लालगंज, संवाद सूत्र। वैशाली जिले के नए पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने मंगलवार को लालगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना के पुलिस कर्मियों के आवास की स्थिति और क्राइम कंट्रोल की रणनीति पर चर्चा की। कहा कि लालगंज जिला का एक महत्वपूर्ण थाना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों की रहने की परिस्थितियों, उपलब्ध सुविधाओं और जरूरतों को की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस बैरक का निरीक्षण किया, साथ ही नए बन रहे बैरक के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नए बैरक निर्माण के पूरा होने के बाद आने वाले समय में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाए उपलब्ध कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने वर्तमान क्राइम प्रोफाइल की समीक्षा की। उन्होंने थाना के पदाधिकारियों के साथ लंबित कांडों में शामिल वांछित अपराधियों जिके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.