हाजीपुर, मई 21 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र के सलाहपुर मोहल्ला में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर लालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला मधुबनी जिला की थी। जो अपने पति के साथ लालगंज में किराए के मकान में रहती थी। पति फोरलेन में काम करता है। यह भी पढ़ें- मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ तो नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों का दहेज प्रताड़ना का आरोपविवाहिता का पारिवारिक विवरण मधुबनी जिले के कमलबाड़ी गांव निवासी दिलीप मंडल के पुत्र विकास मंडल की शादी वर्ष 2018 में राजनगर चिरचिरि गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद मंडल की पुत्री पुष्पा कुमारी से हुई थी। दंपत्ति पिछले पांच-छह महीने से लालगंज के सलाहपुर मोहल्ला मे...