सहरसा, मार्च 9 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। नौ दिवसीय भागवत कथा यज्ञ को लेकर लालगंज गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ग्यारह सौ कन्याओं ने धेमरा नदी से जल भरकर बारा, लागगंज होते हुये कार्यक्रम स्थल पहुंचा। ढोल-नगाड़े, घोड़े एवं बाजे-गाजे के साथ निकली कलश यात्रा लोगों के बीच आकर्षक का केन्द्र बना हुआ था। जगह-जगह पर लोगों ने शरबत और पानी पिलाकर कलश यात्रा को आगे बढाया। कलश यात्रा के दौरान लगाये जा रहे जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। आयोजक कमिटी ने बताया कि आगामी नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बनारस से कथावाचक पधारे हुये हैं। कलश यात्रा को सफल बनाने में स्थानीय लोग जुटे हुये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.