हाजीपुर, अप्रैल 6 -- पीड़ित परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों ने नवविवाहिता को पहले पेट्रोल से जलाया, बाद में जहर की सूई देकर अस्पताल में भर्ती कराया नवविवाहिता की मौत होने पर ससुराल वालों ने चुपके से दाह संस्कार किया पुलिस को सूचना मिलने पर महिला का अधजला शव बरामद कर जांच में जुटी लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव में दहेज़ लोभियों द्वारा एक 20 वर्षीय विवाहिता को पहले पेट्रोल छिड़क कर जाला देने और इलाज के दौरान जहर की सुई देकर मार डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका की मां और भाई ने लालगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर सैदपुर गांव निवासी स्व.लालबाबू राय की बेटी की शादी दो वर्ष पहले लालगंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर पंचायत ...