आजमगढ़, मई 4 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत जाम के झाम से नगर वासी परेशान हैं। फल मंडी के समीप सड़कों की पटरियों पर अतिक्रण कर दुकानें लगाने से परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अलसुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग होने से जाम में फंसे लोग घंटों तक हलकान रहते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस और नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता से नगर वासियों में रोष व्याप्त है।नगर पंचायत कटघर लालगंज के मुख्य चौक स्थित फल मंडी के समीप सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों के अलावा ठेला-खोमचा वाले अपनी दुकानें लगाकर कब्जा जमाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- फुटपाथ पर अतिक्रमण से रोड जाम और हादसे की आशंका जबकि फल मंडी के पास सड़कों पर सुबह से शाम तक मैजिक, आटो रिक्शा, पिकअप समेत अन्य वाहनें खड़ी कर चालक लोडिंग और अनलोडिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.