हाजीपुर, मार्च 17 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज के जलालपुर पंचायत के कमालपुर गांव वार्ड संख्या-04 से एक चार बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार,कमालपुर निवासी रविंद्र राम की 27 वर्षीय पत्नी रूपम देवी बीते 11 मार्च को घर से यह कहकर निकली थीं कि वह लालगंज में डॉक्टर के पास जा रही हैं। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी इंतजार के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की,लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया गया है कि रूपम देवी की शादी वर्ष 2017 में कमालपुर निवासी विश्वनाथ राम के पुत्र रविंद्र राम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं। पति रविंद्र राम पुणे में मजदूरी का काम करते ...