हाजीपुर, मार्च 22 -- डीएम वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर सलेमपुर दियारा में बड़ी कार्रवाई, 163.5 लीटर विदेशी शराब जब्त हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में अवैध शराब के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर दियारा इलाके में विशेष छापेमारी की। जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान गंडक नदी के बीच स्थित सूखे टापू पर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न बोतलों में रखी कुल 163.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग द्वारा अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि वैशाली जिला में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.